Marwari Commercial High School & Junior College Mumbai
  • Home
  • About Us
    Managing Committee
    President List
    Principal List
    Teachers & Staff
    Student Council
    Ex-Students Alamni
  • Academics
  • Facilities
  • Faculty
  • Courses & Admissions
  • Activities
  • Photo Gallery
  • Contact Us

मुंबई के एम.सी.एच. स्कूल में ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन


विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुंबई स्थित एम.सी.एच. स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में आज अत्याधुनिक ए.आई. एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया।इस लैब की स्थापना इनर व्हील क्लब ऑफ बॉम्बे क्वींस टियारा, चिंगारी शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संभव हो सकी। उद्घाटन समारोह में इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा सुश्री गोपिका दोषी, चिंगारी शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका सुश्री पिंकी राजगढ़िया तथा टीम सिग्मा चिंगारी शक्ति फाउंडेशन की तकनीकी टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिंगारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह 26वीं एआई और रोबोटिक्स प्रयोगशाला थी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र गाडिया और सचिव श्री पारस जैन ने भी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए नई उन्नत तकनीक सीखने का नया अवसर मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुश्री गोपिका दोषी ने कहा कि “प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। हमें विश्वास है कि यह लैब मुंबई के बच्चों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी।”सुश्री पिंकी राजगढ़िया ने कहा कि “हमारा उद्देश्य वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को भी ए.आई. और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ सकें।”

स्कूल प्राचार्य श्रीमती कुसुम विजय पाठक ने बताया कि इस लैब से विद्यालय के 450 से अधिक विद्यार्थी अब कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उद्घाटन के साथ ही छात्रों ने रोबोट निर्माण और प्रोग्रामिंग की डेमो प्रस्तुति भी दी, जिसे देखकर अतिथिगण अत्यंत प्रसन्न हुए।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रशासन ने तीनों संस्थाओं के योगदान की सराहना की।एम.सी.एच. स्कूल का यह प्रयास कालबादेवी क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

AI and Robotics Lab Inauguration
AI and Robotics Lab Inauguration
AI and Robotics Lab Inauguration
AI and Robotics Lab Inauguration
AI and Robotics Lab Inauguration
  • Return to Main Page »

All Rights Reserved by Marwari Commercial High School & Junior College Mumbai
Copyright © 2016 to